फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: धूमधाम से निकली माता मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा

विज्ञापन
राया में निकाली गई मनकामेश्वरी देवी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया (मथुरा)। कस्बा के गणेशबाग स्थित माता मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह भक्तजनों ने भोग लगाकर मनौती मांगी। पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु और स्पेशल डीसीजी पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने पूजा-अर्चना कर व नारियल फोड़ कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि मातारानी सभी भक्तजनों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। शोभायात्रा बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से गणेशबाग मंदिर से प्रारंभ होकर हाथरस रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार मांट रोड, मथुरा रोड होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। मेला कमेटी अध्यक्ष विशाल पाराशर, ललित मोहन गुप्ता, भूपेश अग्रवाल, सेवायत महंत मनोज कुमार नागर, डॉ. शिवचरन लाल, कालीचरन अग्रवाल, जवाहर सिंह ब्रजकिशोर अग्रवाल, रवि श्रीवास्तव, हाकिम सिंह, हर्षकांत गर्ग, प्रहलाद वर्मा, सोनू गोस्वामी चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र चौधरी, अंकुर देवा प्रधान, मुकेश अग्रवाल, जगदीश गौड़, दिनेश कुमार, मनोज वार्ष्णेय, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ ही नवदुर्गा मेला प्रारंभ हो गया। शनिवार को गोपाल बाग में स्थित महाबाधेश्वरी देवी की रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें