फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्राइवेट बस ट्रैक्टर से टकराई, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर प्राइवेट बस ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार तीन लोग घायल हो गए, उन्हें गोवर्धन के सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार को एक ट्रैक्टर मथुरा की ओर से गोवर्धन जा रहा था। सिद्धि विनायक कॉलेज के निकट गोवर्धन की ओर से मथुरा की तरह आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। रमन कुमार पुत्र परसादी लाल, वीरी सिंह पुत्र सुखराम निवासीगण फरीदाबाद, मनोज कुमार निवासी बलिया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया है। श्रद्धालु रमन कुमार ने बताया कि तीनों लोग गिरिराज जी की परिक्रमा कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बस ट्रैक्टर से टकरा गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें