मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत-हार का फैसला होते ही जिला पंचायत में शपथ ग्रहण की तैयारियां प्रारंभ हो गईं। सभी फाइलों से लेकर मीटिंग हॉल तक को दुरुस्त कर दिया गया है। अधिकारियों से लेकर बाबुओं ने अपनी कमान संभाल ली है। जैसे ही शासन से शपथ ग्रहण की तारीख तय होगी, इसके बाद शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर किशन सिंह चौधरी की जीत दर्ज हो चुकी है। लेकिन शासन द्वारा शपथ ग्रहण की तिथि फाइनल न होने से जीते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अभी जिला पंचायत के दफ्तर नहीं जा सकेंगे। शासन द्वारा जैसे ही जिला पंचायत की शपथ की तिथि फाइनल की जाएगी, डीएम द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजित की जाएगी एक बैठक
जिस प्रकार से प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाए जाने के बाद खुली बैठक आयोजित की गई थी, इसी प्रकार से जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों की भी शपथ के बाद एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं पर विचार किया जाएगा।
हमने शपथ ग्रहण की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं
शपथ ग्रहण की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इसके लिए सभी फाइलें व आवश्यक काम भी करा लिए गए हैं। शासन से तिथि घोषित ही डीएम द्वारा शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
- सुधीर कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत