अड़ींग में पौधारोपण करते अरविंद कुमार, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। सघन पौधरोपण से ग्राम पंचायत अड़ींग प्रदूषण मुक्त होगी। इसके लिए ग्रामीणों ने 50 हजार रुपये का प्रस्ताव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिया। हालांकि ग्रामीणों के इस प्रस्ताव को नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने खारिज करते हुए वहां 2100 औषधीय पौधे रोपने का आश्वासन दिया।
पर्यावरण के लिए समर्पित समाजसेवी संस्था ब्रज अकादमी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अरविंद कुमार व जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा अड़ींग के कमल कुंड पहुंचे। वहां उन्होंने ब्रज अकादमी के सहयोग से पौधे रोपकर पर्यावरण का संदेश दिया।
दिलीप यादव ने प्रदूषण बोर्ड के अरविंद कुमार को अवगत कराया कि अड़ींग में प्राचीन कमल कुंड है, यहां पहले काफी संख्या में कमल के फूल खिलते थे, आसपास सघन वृक्षावली थी, लेकिन अब वह रखरखाव के अभाव में नष्ट हो गई है। इसे संभालने के लिए 50 हजार रुपये की आवश्यकता है। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कहना है कि यहां शीघ्र 2100 पौधे रोपे जाएंगे।