फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा पुलिस ने अलीगढ़ को 17 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा जोन की 19वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मथुरा पुलिस की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। उद्घाटन मुकाबले में मथुरा ने अलीगढ़ को 17 रन से हराया। एसआई साहिल हसन को मैन ऑफ द मैच और मनमोहन तोमर को बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन

पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि सोमवार को पुलिस लाइन आगरा में प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस आयुक्त सचिन पटेल ने किया। इसमें आगरा जोन की आठ टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर की चाहर एकेडमी में मथुरा और अलीगढ़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा की टीम ने 97 रन बनाए। एसआई शाहिल हसन ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई।
मथुरा की ओर से मनमोहन तोमर ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि गौरव कसाना ने तीन और वैभव त्यागी ने दो विकेट हासिल किए। साहिल हसन ने एक विकेट भी लिया। मैन ऑफ द मैच साहिल हसन और बेस्ट बॉलर मनमोहन तोमर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें