फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस प्रशासन ने पुरानी परंपरा तोड़ी, व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
मथुरा। परिक्रमा के मार्ग में लगे अवरोधक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पुलिस प्रशासन के नए बदलाव से पुरानी परंपरा टूटने के कगार पर है। पुलिस अधिकारियों ने बड़ा बाजार परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग कराकर डीग अड्डे से बरसाना मार्ग होते परिक्रमा पर डायवर्ट किया है। इससे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

वहीं, श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी। पुलिस की व्यवस्था से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मेलाधिकारी एडीएम प्रशासन ने अनभिज्ञता जाहिर कर मामले को एसडीएम पर टाल दिया।
शनिवार को पुलिस प्रशासन ने भीड़ के दबाव को देखते हुए सदियों पुरानी परंपराओं को बदल कर श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल दिया है। पुलिस प्रशासन ने जतीपुरा मार्ग से जोड़ती छोटी परिक्रमा के बड़ा बाजार वाले मार्ग को बैरिकेडिंग कराकर डीग अड्डे से बरसाना मार्ग होते परिक्रमा मार्ग को डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पहले परिक्रमार्थी बड़ा बाजार लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने से गुजरते थे लेकिन अब प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है। इससे परिक्रमा भी लंबी होगी और श्रद्धालुओं के साथ-साथ व्यापार भी प्रभावित होगा। मेलाधिकारी ने परंपरागत परिक्रमा मार्ग नहीं खोला तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रूट वालों से बात करिए, एसडीएम साहब से बात करिए, वही बताएंगे।
- विजय शंकर दुबे, मेलाधिकारी/एडीएम प्रशासन।
परिक्रमा मार्ग में लगे अवरोधकों को हटवाने के लिए सीओ को बता दिया है। वाहनों के प्रवेश को लेकर अवरोधक लगवाए थे।
- श्रीशचंद्र एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें