फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पीएम आज दाऊजी के हुरंगा पर करेंगे मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार मन की बात में किसी न किसी विशेष विषय या पहलू पर बात करते हैं, इस बार ब्रज की होली महोत्सव पर मन की बात होगी। इसमें विशेष रूप से ब्रज की होली महोत्सव एवं विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर पीएम रविवार को बात करेंगे, इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार-विमर्श एवं दिशानिर्देश दिए। मंदिर रिसीवर आरके पांडेय, भागवत प्रवक्ता मृदुलकांत शास्त्री, थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। बलदेववासियों से मन की बात में विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर विशेष बात होगी। इसके लिए बलदेव के दाऊजी मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। लोगों में जोश व उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर सेवायत पांडेय समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा बगलबंदी व धोती में सजे-धजे नजर आएंगे। इसके लिए भागवत भवन में 500 लोगों के बैठने व एलईडी लगाकर कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मंदिर रिसीवर ने बताया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रसारण होगा। इसके लिए दो नाम चयनित कर लिए हैं। इनमें हलधर शोध संस्थान निदेशक डॉ. घनश्याम पांडेय व रिसीवर आरके पांडेय जो हुरंगा के संबंध में प्रश्नों के जवाब व हुरंगा की समस्त जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें