फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर में मंदिर के तहखाने से मिला पौने दो करोड़ का गांजा, दपंती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) ने राया पुलिस और एसओजी टीम के साथ शुक्रवार शाम गांव पडरारी में छापा मारकर घर में बने मंदिर के तहखाने से करीब पौने दो करोड़ रुपये का ३५० किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्कर दंपती को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर फरार हो गया। बरामद गांजा तस्कर भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आगरा जोन की एएनटीएफ ने एसओजी और राया पुलिस को साथ पडरारी में गांजा तस्कर तेजवीर सिंह पुत्र महावीर के मकान पर छापा मारा। टीम ने मकान में बने मंदिर के नीचे बनाए तहखाने में छुपाकर रखे गांजे को बरामद कर लिया। तलाशी में गांजा तस्कर दंपती से १.७० लाख रुपये, ५.५० लाख रुपये के जेवरात, एक कार और बाइक बरामद की है। इनका साथी किशनपाल पुत्र वीरपाल निवासी दरबै फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ ही इसे शह देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
पांच दिन से गांव में थी टीम
गांव में गांजे की खेप की सूचना एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स को मिली थी। टीम ने पांच दिन गांव पडरारी में बिताने के बाद गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम को घर के गांजे की बड़ी खेप होने की पुख्ता जानकारी मिली तो छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें