मथुरा। प्रतियोगता में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय करते एसएसपी।
- फोटो : mathura
मथुरा। 17वीं अंतर जनपदीय क्रॉस-कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में शनिवार को 100 मीटर फ्री स्टाइल में मथुरा के चेतन प्रथम और मैनपुरी के सुशील कुमार द्वितीय स्थान रहे। आगरा जोन के सभी जिलों के प्रतिभागी ने प्रतिभाग किया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा कमिश्नरेट, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा और मथुरा जिलों की टीमों की तैराकी प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक सुबोध कौशिक ने बताया कि 50मी. फ्री स्टाइल में अलीगढ़ के विवेक प्रथम, मथुरा के एसआई मोतीलाल द्वितीय रहे।
100मी. फ्री स्टाइल में फिरोजाबाद के अजय शंकर प्रथम, आगरा से सचिन द्वितीय, 200मी. फ्री स्टाइल में मैनपुरी से सुशील कुमार प्रथम, आगरा से अरविंद द्वितीय, 50मी. ब्रेस्ट स्टोक में मथुरा के चेतन प्रथम, फिरोजाबाद के अशोक द्वितीय, 100मी. फ्री स्टाइल में मथुरा के चेतन प्रथम, मैनपुरी के सुशील कुमार द्वितीय, 50मी. बटर फ्लाई में मथुरा के चेतन प्रथम, फिरोजाबाद के सुरेश चंद्र द्वितीय, 100मी. बटर फ्लाई में मैनपुरी से सुशील कुमार प्रथम, फिरोजाबाद से सुरेश चंद्र द्वितीय पर रहे। ऐसे ही तमाम प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रतिभा दिखाई। इस दौरान निर्णायक टीम मौजूद रहे।