फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होली मिलन समारोह व भजन संध्या में झूमे लोग

विज्ञापन
अवागढ़ हाउस पर भजन संध्या में ऑडियो और वीडियो का विमोचन करते पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा और क? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। डैंपियर नगर वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या में लोग भावविभोर होकर झूम उठे। भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय ब्रज रसिक प्रशांत कृष्ण चतुर्वेदी की यूट्यूब पर आज ब्रज में होरी रे के भजन की ऑडियो और वीडियो का विमोचन किया गया। यह 23 मार्च को इसे लोग सुनकर और देखकर आनंद उठा सकेेंगे।
विज्ञापन

अवागढ़ हाउस में कुंवर नरेंद्र सिंह के निवास पर होली मिलन समारोह में हुई भजन संध्या में शहर की हस्तियां पहुंचीं। मुख्य अतिथि कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज एवं पूर्व शिक्षा मंत्री विधायक श्यामसुंदर शर्मा ने भजन गायक प्रशांत कृष्ण चतुर्वेदी की भजन की ऑडियो और वीडियो के संग कैलेंडर का भी विमोचन किया। हालांकि गुरु शरणानंद वर्चुअल ही इसमें शामिल होते हुए आशीर्वाद भी अपने भक्तों को दिया। कुंवर नरेंद्र सिंह और बसपा नेता महेंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
ब्रज रसिक प्रशांत कृष्ण चतुर्वेदी ने गणेश वंदना के साथ ब्रज के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक होली भजनों का गायन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह, यामिनी रमण आचार्य, राजेंद्र सिकरवार, मनोज शर्मा, पवन चतुर्वेदी, श्रीपाल शर्मा, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल, गौरव मालिक, सुरेश भगत, रमनलाल, पंपा राजा, भोला यादव, भानु प्रताप सिंह, रामेश दत्त शर्मा, विनोद ज्वैलर्स, रामजी, अजय महेश्वरी, राम अग्रवाल, अनिल शर्मा, भगत सिंह जादौंन, रविंद्र नरवार, डॉ. आरके चतुर्वेदी, राधारमण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें