मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों को सोमवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए वेटरनेरी विवि के किसान भवन को चुना गया है। आयोजन में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। किसान भवन के बाहर सुरक्षा बतौर पुलिस भी तैनात रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए शपथ ग्रहण समारोह होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव होने के बाद जब तक शपथ नहीं हो जाती तब तक जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में काम नहीं कर सकता। सोमवार को यह शपथ वेटरनेरी विवि के किसान भवन में डीएम नवनीत चहल द्वारा दिलाई जाएगी। डीएम द्वारा अध्यक्ष को शपथ दिलाए जाने के बाद अध्यक्ष द्वारा अन्य सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस आयोजन में डीएम-एसएसपी के अलावा समस्त जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद सोमवार को जिला पंचायत में जाकर पहली बैठक होगी। जिसमें औपचारिक एजेंडा भी रखे जाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत का कार्यकाल प्रारम्भ हो जाएगा। शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी देते हुए अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।