फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मैदान में दौड़ लगा रहे युवाओं पर शराबी युवक ने ताना तमंचा, आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Aug 2022 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दौड़ लगाने वाले युवाओं पर तमंचा तानने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
युवाओं को तमंचा तानकर धमकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख क्षेत्र के गांव सबला के बंजर मैदान में दौड़ लगा रहे युवाओं पर छह शराबियों ने हमला बोल दिया। एक युवक ने तमंचा तान दिया, जिससे दौड़ लगाने वाले युवा घबरा गए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने तमंचा तानने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को शाम बंजर मैदान में गांव सबला के युवा दौड़ रहे थे, तभी छह युवक शराब पीकर आ गए और दौड़ते युवाओं पर तमंचा तान दिया। उनसे मारपीट शुरू कर दी। नामजद युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। तमंचा देख दौड़ रहे युवकों में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर थाना मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने तमंचा के साथ विकास नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में विकास को गिरफ्तार किया है। तमंचा और कारतूस बरामद कर आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें