फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, उसे देख पत्नी हुई आगबबूला, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 31 Aug 2022 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सुरीर कोतवाली के एक गांव में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी की पत्नी से उसकी मारपीट हो गई। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका का शांतिभंग में चालान किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमी के परिजन युवती से भिड़ गए। दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सुरीर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी से मिलने की इच्छा जताई। प्रेमी शादीशुदा है। युवती की बात सुनकर उसकी पत्नी आग बबूला हो गई। प्रेमी के पत्नी और प्रेमिका में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे प्रेमी ने अपनी पत्नी और परिजनों के साथ मारपीट कर दी। 

थाना सुरीर पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। प्रेमी शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। प्रेमिका भी शादीशुदा है। उसके भी बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार का कहना है कि प्रेमी के परिजनों और प्रेमिका में हुए झगड़े को देखते हुए दोनों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें