फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मांग पूरी न हुई तो निषाद समाज भाजपा को नहीं देगा वोट: कुंवर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 11 जुलाई से शुरू होने वाली सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन की आरक्षण अधिकार पदयात्रा के संयोजक कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा के प्रधानमंत्री के पिछड़ा होने पर कटाक्ष किया है। अपने जारी वीडियो में कुंवर सिंह निषाद ने प्रधानमंत्री पर हमला कर कहा है कि आप जब अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में घोषित करा सकते हैं तो उत्तर प्रदेश के 18 फीसदी निषाद कश्यप समाज की लंबे समय से चली आ रही अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग को भी पूरा करें। चेतावनी दी कि यदि भाजपा निषादों की मांग पूरा नहीं करती है तो निषाद भाजपा को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन

कुंवर सिंह निषाद भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे थे। हाल ही में आरक्षण की मांग को लेकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और आरक्षण के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में पैदल यात्रा का एलान किया है। निषाद की छवि एक आंदोलनकारी की रही है, वह सपा सरकार के खिलाफ 2014 में एक किसान आंदोलन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों में निषाद कश्यप आरक्षण पदयात्रा चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसी मध्य भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद (उनके बेटे प्रवीन निषाद भाजपा से सांसद हैं) और बिहार सरकार के मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी भाजपा से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सर्वसमाज को जोड़ने का कार्य निषाद ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें