फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर निगम ने कराया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनुनय झा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस रोकने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त अनुनय झा टीम के साथ कंटेनमेंट जोन सीलिंग की व्यवस्था देखी और सैनिटाइजेशन का काम कराया। साथ ही कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए कि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीलिंग की जानकारी आसपास के लोगों को जरूर दें, साथ ही पुलिस से सामंजस्य बनाकर रखें।
विज्ञापन

जजेज कॉलोनी, राधामाधव नगर, आचार्य नगर, मोतीकुंज एंकलेव में नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण भी किया। कंटेनमेंट जोन में सफाई एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को भी देखा। निरीक्षण के दौरान बालाजीपुरम क्षेत्र में खाली प्लॉट में गंदगी मिलने पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, सफाई निरीक्षक का 01 दिन का वेतन काटा, साथ ही सफाई पर्यवेक्षक का 01 माह वेतन रोकने के आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, सहायक अभियंता रिजवान अहमद, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें