फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'विदेश क्यों जाना है', प्रधानमंत्री की अपील पर जानें क्या बोलीं सांसद हेमामालिनी; सोना खरीद पर कही ये बात

Wed, 20 May 2026 04:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सांसद ने कहा कि लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करनी चाहिए। हम खुद मेट्रो में जाना चाहते हैं। जो लोग सेलिब्रिटी हैं उनके लिए मुश्किल है। पुरुष तो फिर भी चले जाते हैं जैसे अक्षय कुमार। वे तो कैप लगाकर मेट्रो से ही निकल जाते है। लोग पहचान नहीं पाते पर महिलाओं के लिए दिक्कत हो जाती है। सरकार को मेट्रो में अलग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि हम लोग भी मेट्रो से आ जा सकें।
 
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ध्यान दें। सांसद ने बताया कि उन्होंने मुझसे भी कहा कि दूसरे देश में घूमने भला क्यों जाना है। अपने देश में तमाम स्थान हैं जैसे गुजरात। मुझे मोदी जी कह रहे थे कि छुट्टियों में बच्चों को लेकर विदेश घूमने जाती हैं। मैंने कहा कि जाते हैं तो बोलें, अपने देश में ही घूमो। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाओ। पास ही में गिर फारेस्ट घूमो। तमाम बेहतर स्थान यहां हैं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि लॉकडाउन जैसी स्थिति आए तो इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। पीएम इसके लिए सही कर रहे हैं। सांसद ने सोना न खरीदने की अपील पर कहा कि लोग एक साल इंतजार कर सकते हैं। पीएम ने बस एक ही साल की अपील की है। यह नहीं कहा कि हमेशा सोना नहीं खरीदना है। गाड़ियों के काफिले कम करो। मेरे पास तो एक ही गाड़ी है। यह अवश्य है कि जब मेरी बेटी और मुझे अलग-अलग दिशा में जाना हो तो मजबूरी है। अलग-अलग गाड़ी इस्तेमाल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करनी चाहिए। हम खुद मेट्रो में जाना चाहते हैं। जो लोग सेलिब्रिटी हैं उनके लिए मुश्किल है। पुरुष तो फिर भी चले जाते हैं जैसे अक्षय कुमार। वे तो कैप लगाकर मेट्रो से ही निकल जाते है। लोग पहचान नहीं पाते पर महिलाओं के लिए दिक्कत हो जाती है। सरकार को मेट्रो में अलग व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि हम लोग भी मेट्रो से आ जा सकें।

http://
विज्ञापन


 

मैं नहीं गई बिहारी जी मंदिर
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के कारण हेमामालिनी वहां नहीं जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो अब भी काफी समय से वहां नहीं गई हूं। बताया कि वहां रेलिंग लगी हैं। शायद कुछ व्यवस्थाएं सुधर रही हैं पर बार-बार सुनने में आता है कि कोई वहां बेहोश हो गया। किसी की जान चली गई। मैं तो नहीं जाती हूं। विदित हो कि हेमामालिनी ने कहा था कि उनकी हेयर ड्रेसर के साथ बिहारी मंदिर में बड़ी बदतमीजी हुई। उनके बाल खींच लिए गए। वहां भीड़ बहुत ज्यादा है और व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वे वहां नहीं जाती हैं।

 

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का सुधार है सपना
हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बेहतर करना उनका सपना है। इस मार्ग में तमाम बाधाएं हैं। अपने ही लोग अड़ंगा लगाते हैं लेकिन वह पीछे हटने वाली नहीं है। वे इस मार्ग को बनवाकर ही दम लेंगी। इस बारे में उनकी लगातार उच्चस्तर पर बात की जा रही है।

 
विज्ञापन

राजकुमार भाटी पर बोलीं...पब्लिसिटी के लिए करते हैं लोग
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के इन दिनों विवादों में चल रहे बयान पर हेमामालिनी ने कहा कि लोग पब्लिसिटी के लिए ऐसा करते हैं। बचना चाहिए। लोग चाहते हैं कि वे मशहूर हो जाएं।

ये भी पढ़ें-UP: वृंदावन पहुंचे नवजोत सिद्धू, कात्यायनी शक्तिपीठ में की विशेष पूजा, बोले- 'मन की शांति के लिए आया हूं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें