फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में मथुरा के मां-बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ...प्लाॅट पर कब्जे से थे परेशान, जानें एसएसपी ने क्या कहा

Wed, 19 Nov 2025 05:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मां-बेटे ने लखनऊ में जाकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्लाॅट पर कब्जे और शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से मां-बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में मथुरा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला व उसके बेटे ने खाया जहर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के गांव संकेत स्थित एक टाउनशिप में रहने वाले मां-बेटे ने अपने प्लाॅट पर कथित कब्जे और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर बुधवार को लखनऊ पहुंचकर विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, मथुरा पुलिस भी सक्रिय हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मुनेश सिंह और उनका 38 वर्षीय पुत्र बलजीत सिंह प्लाॅट विवाद को लेकर कई दिनों से गहरे तनाव में थे। बुधवार दोपहर करीब 11.30 बजे दोनों लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री आवास के निकट विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

मौके पर उपस्थित लोगों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उपचार शुरू किया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि मथुरा स्थित विवादित प्लाॅट पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। पीड़ितों ने स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कथित रूप से किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने से निराश होकर उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण के लिए  लखनऊ पुलिस से समन्वय स्थापित कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में महिला की ओर से आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी, लेकिन वह इस प्रकरण से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: दिल्ली धमाके के बाद ये कैसी सुरक्षा, अलर्ट में भी किरायेदारों का सत्यापन नहीं... थानों में धूल फांक रहे रजिस्टर

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें