गांव सोन में किसानों से संपर्क करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पोनियां।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जिस गांव में भाजपा विधायक कारिंदा सिंह को रविवार को घुसने नहीं दिया गया, सोमवार को गोवर्धन के गांव सोन में रालोद पदाधिकारियों ने पहुंचकर किसानों से संपर्क किया। सभी से 19 मार्च को नौहझील के मोरकी इंटर कॉलेज में होने वाली किसान महापंचायत में चलने का आह्वान किया। एक स्वर से सभी किसानों ने महापंचायत में चलने की हामी भर दी।
19 मार्च को नौहझील के मोरकी इंटर कॉलेज में किसान महापंचायत होगी। इस महापंचायत में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एक साथ मंच सांझा करेंगे। एतिहासिक महापंचायत हो और इसमें जनपद के किसानों की भागीदारी उम्मीद से अधिक हो, इसके लिए रालोद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव सोन, लालपुर में किसानों से संपर्क किया। यहां पर किसानों ने महापंचायत में पूरे दमखम से भाग लेने की अपील भी की गई। सोन गांव वही है, जिसमें रविवार को भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए घुसने नहीं दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोरकी इंटर कॉलेज में सभा एतिहासिक होगी। संपर्क करने वालों में हेमराज सिंह कुंतल, विवेक देशवार, सुरेश भगत, भोला कुंतल, योगेश कुंतल, विकास कुंतल, सुनील भरंगर हैं।