वृंदावन। तीर्थ यात्रा पर वृंदावन पहुंचे हरियाणा निवासी एक श्रद्धालु से ठगी हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बहादुरगढ़, जिला झज्जर निवासी सुखवीर सिंह ने थाना वृंदावन में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 21 मई को वह अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आए थे और आरके कुंज रात्रि विश्राम गृह में ठहरे थे।
सुखवीर सिंह का आरोप है कि वहीं उनकी मुलाकात सुमन त्यागी और उसकी पुत्री मोना त्यागी से हुई, जिन्होंने विश्वास में लेकर उनकी मोबाइल सिम चोरी कर ली। बाद में इस सिम के माध्यम से उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से 1,54,000 की रकम निकाल ली गई।
उन्होंने बताया कि जब 30 मई को वे अपने घर लौटे और सिम काम नहीं करने पर नई सिम निकलवाई तब उन्हें इस ठगी का पता चला।