फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधा कृपा स्रोत का पाठ कर जताया विरोध

विज्ञापन
राधा कृपा कटाक्ष का पाठ कर विरोध करती सेवायत और व्यापारी समाज की महिलाएं।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और गठित न्यास के विरोध में गोस्वामी समुदाय का आक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को गोस्वामी महिलाओं ने एकजुट होकर ठाकुरजी के समक्ष श्रीराधा कृपा कटाक्ष स्रोत का सामूहिक पाठ किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने प्रशासन पर शक्ति प्रदर्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इसका जवाब भक्ति से देंगी। मनीषा गोस्वामी ने कहा कि हमने सरकार को धर्म की स्थापना की उम्मीद में वोट दिया था, लेकिन अब वही सरकार हमारे घर उजाड़ने पर तुली है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो समुदाय आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेगा। मनीषा ने यह सवाल उठाया कि जब मंदिर में सीमित संख्या में श्रद्धालु आते थे, तब किसी ने सेवा और व्यवस्था के बारे में नहीं पूछा, लेकिन अब जब मंदिर की प्रतिष्ठा और भी अधिक बढ़ी है तो सरकार इसमें लाभ का अवसर तलाश रही है।
विज्ञापन


गोस्वामी समुदाय ने साफ किया है कि वे अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे और आगे जो कुछ भी होगा, वह ठाकुरजी की इच्छा पर निर्भर करेगा। बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना केवल विकास का नहीं, बल्कि परंपराओं और अधिकारों की रक्षा का मुद्दा बन चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें