फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शराब तस्करों ने सिपाही को कुचलने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब तस्करों को रोकने पर उन्होंने कार को सिपाही पर चढ़ा दिया। शराब तस्कर फायरिंग करते हुए कार को ले गए। इस दौरान कार की टक्कर से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 10 बजे कोटवन चौकी के समीप राजमार्ग पर स्टॉपर लगाकर वाहन चेकिंग हो रही थी। हरियाणा की ओर से आ रही कार के चालक ने पुलिस के इशारे पर गति धीमी कर दी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कार के सामने आ गया।
अन्य पुलिसकर्मी कार के गेट की ओर बढ़े, तभी चालक ने कार के सामने खड़े सिपाही मधुवेंद्र को टक्कर मारी और फायरिंग करते हुए कार भगा ले गए। सिपाही को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बठैनगेट चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर तस्करों की कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन शराब तस्करों ने पुलिस की कार को टक्कर मार कर तेजी से यू-टर्न लेते हुए हरियाणा की ओर वापस दौड़ लिए। बाद में हरियाणा पुलिस के सहयोग से कार को बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि तस्कर हरियाणा में शराब छिपाकर फरार हो गए हैं। एक आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें