फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अपराधियों को सजा दिलाने में मथुरा टॉप-10 में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अपराध नियंत्रण ही नहीं बल्कि अपराधियों को सजा दिलाने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। दो महीने पहले तक अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में मथुरा पुलिस की रैकिंग 71वें स्थान पर थी, लेकिन एसएसपी ने ऑपरेशन कन्विक्शन की लगातार मॉनीटरिंग की। इसका नतीजा भी सामने आया। इस बार मथुरा की रैकिंग 10 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की टीमें साक्ष्य जुटाने, प्रभावी पैरवी और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। यह पहल विशेष रूप से जघन्य अपराधों में जैसे बलात्कार, हत्या, डकैती व अन्य में तेजी से न्याय दिलाने के लिए शुरू की गई है। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्यों को एकत्र करने और गवाहों के बयान को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इसके अलावा अभियोजन पक्ष के साथ पुलिस का बेहतर समन्वय भी महत्वपूर्ण रहा है।
पुलिस विभाग के मॉनिटरिंग सेल प्रभारी जगदंबा सिंह ने बताया कि वह अदालतों में मामलों की नियमित निगरानी करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी तकनीकी या प्रक्रियात्मक कमी न रहे। बीते दो माह में पुलिस ने 201 मामलों में 289 अभियुक्तों को सजा दिलवाई गई। इनमें मृत्युदंड से लेकर आजीवन कारावास तक की सजाएं शामिल हैं। इसका परिणाम यह रहा कि रैंकिंग का ग्राफ इतनी तेजी से चढ़ा कि 71वीं रैंकिंग से छलांग लगाकर जिला शीर्ष 10 में शामिल हो गया।
विज्ञापन


दो माह में इतने अपराधियों की हुई सजा
मॉनिटरिंग सेल प्रभारी ने बताया कि बीते दो माह में 289 अपराधियों को सजा दिलाई है। इसमें एक अपराधी को मृत्युदंड, 18 को आजीवन कारावास, 24 को 10 से 20 साल का कारावास और 173 मामलों में 240 अपराधियों को 10 साल से कम अवधि की सजाएं अदालतों से दी गई हैं। इसमें पुलिस की पैरोकारी का भी रोल रहा है।

जघन्य अपराधों में समय से दाखिल हुई चार्जशीट
जघन्य अपराधों में पुलिस ने 60 से 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने पर जोर दिया, जिससे मामलों का निपटारा जल्दी हो सका। इसके साथ ही डिजिटल साक्ष्यों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया है। ताकि सबूतों की सत्यता बनी रहे और उन्हें अदालत में साबित करना आसान हो सके। साथ ही गवाहों को सुरक्षित माहौल दिया गया, ताकि वह बिना किसी डर के अपनी गवाही दे सकें। इसके साथ ही कुछ मामलों में गवाहों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराए गए, जिससे प्रक्रिया और भी तेज आई।
वर्जन
यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है। हमारा लक्ष्य अपराधियों को तुरंत और सख्त सजा दिलाना है, ताकि समाज में एक मजबूत संदेश जाए। हम अपनी कार्यप्रणाली में सुधार जारी रखेंगे। यह उपलब्धि मथुरा पुलिस के लिए एक प्रेरणा का काम करेगी, ताकि वह अपनी रैंकिंग को और बेहतर बना सकें।
विज्ञापन

- श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें