फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चिकित्सा पेशे पर आपराधिक हमले को लेकर आईएमए ने जताया विरोध

विज्ञापन
आईएमए के सदस्य और पदाधिकारी विरोध जताते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। निजी चिकित्सकों ने शुक्रवार को काली पट्टी एवं काला मास्क बांधकर विरोध जताया। चिकित्सा पेशे पर आपराधिक हमले को लेकर आईएमए ने स्थानीय एक होटल में बैठक कर मंथन किया। कहा कि चिकित्सक एवं मरीज के परिजन एक-दूसरे की भावना को समझें। आईएमए ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आईएमए के सदस्यों ने शुक्रवार को विरोध दिवस मानते हुए मुंह पर काला मास्क, हाथ पर काला रिबन एवं काला बैज बांधा। निजी चिकित्सक गोवर्धन चौराहा स्थित एक होटल में एक एकत्रित हुए। सेव दा सेवियर्स, पेशे और पेशेवरों पर हिंसा रोको के शीर्षक आदि को लेकर विचार-विमर्श किया। चिकित्सा पेशे पर आपराधिक हमले पर मंथन किया। हाथों में स्लोगन पट्टी लेकर नाराजगी जाहिर की।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र गौड़, उपाध्यक्ष डॉक्टर गौरव भारद्वाज, सचिव डॉ. शिशिर अग्रवाल एवं इलेक्ट अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रविकांत ने एकजुटता पर जोर दिया। विरोध दिवस पर डॉ. एसके वर्मन, डॉ. डीपी गोयल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉक्टर ओपी अग्रवाल, डॉ. शंशाक माहेश्वरी, डॉ. आशीष गोपाल, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. संजय सूद, डॉ. हार्दिक जैन, डॉ. प्रवीन गोयल, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. राजीव मित्तल, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. विपुल गोयल, डॉ. रेनू, डॉ. शिल्पा, डॉ. विवेक अस्थाना, डॉ. अभिषेक, डॉ. मानसी अग्रवाल, डॉ. भावना गुप्ता व डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रखीं मांगें
- केंद्रीय अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर संरक्षण अधिनियम बनना चाहिए।
- प्रत्येक अस्पताल में मानकीकरण और सुरक्षा में वृद्धि होनी चाहिए।
- अस्पताल को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए।
- मारपीट के दोषियों को फास्ट ट्रैक मोड के तहत दंडित करने के साथ कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें