फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Mon, 23 Nov 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के चौमुहां में सनसिटी के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
 
विज्ञापन
स्विफ्ट कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे बाद में बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें