फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: असहायों तक पहुंची मदद, मिला कंबल व गर्म वस्त्रों का सहारा

विज्ञापन
भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करने वाली वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बाद जिला प्रशासन तथा स्वंयसेवियों ने रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे असहायों की तरफ मदद को हाथ बढ़ा दिए हैं। प्रशासन ने ब्लॉक तथा तहसील स्तर पर जरूरतमंदों को कंबलों को वितरण किया तो स्वयंसेवियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कंबलों का वितरण किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने ५.५ हजार कंबलों का वितरण बृहस्पतिवार से प्रारंभ कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियोें के निर्देश पर इस संबंध में लेखपालोें द्वारा गांव-गांव जरूरतमंदों की रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के आधार पर उनके द्वारा गरीबों को कैंप लगाकर कंबलों को वितरण किया। कंबलों का वितरण मांट, बलदेव, कोसी, छाता आदि स्थानों पर हुए। डीसीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि कंबलों का वितरण शुरू करा दिया है।
उधर, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर में कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया। उनके द्वारा खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को वस्त्र प्रदान किए गए। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजयकांत गर्ग, जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वाले, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल प्रेस वालों ने बताया कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलना अति आवश्यक होता है। उसी के तहत हम लोग रात्रि को सड़कों पर घूम कर ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनका सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। नितिन अग्रवाल भगवती, विष्णु शर्मा, देवेंद्र चौधरी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें