मथुरा। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जनपद में ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जनपद के सभी कोविड अस्पतालों को अपडेट किया जा रहा है। वहीं, कई अस्पतालों को कोविड अस्पताल में परिवर्तित किए जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। ये सभी बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। वहीं निजी अस्पताल भी कोविड संक्रमितों को वापस नहीं करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा ब्रज चिकित्सा संस्थान, ब्रज हेल्थ केयर समेत, बीएसए डिग्री कॉलेज समेत अन्य चिकित्सालय व एक दो आश्रमों को भी को अस्पताल का रूप देने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में लगभग 1000 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। साथ ही हर संक्रमित के बेड पर ऑक्सीजन के सिलिंडर भी रखे जाने के लिए भी प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है।
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों को अपडेट करने में लगा है। जरूरत पड़ने पर यहां संक्रमितों की भर्ती सुनिश्चित की जा सकेगी।