फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाली महिला और युवक की शामत आ गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना हाईवे में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। युवक के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की हाईवे पुलिस ने सिफारिश की है।
विज्ञापन

२७ अप्रैल को थाना हाईवे की चारबाग कॉलोनी निवासी अजय सोनी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोवर्धन रोड चतुर्वेदी गार्डन में हो रहे शादी समारोह में महिला से हर्ष फायरिंग कराई। उसने अपने मित्रों से वीडियो बनवाई जिसे उसने फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया।
गोवर्धन चौराहा पर अजय सोनी की मोबाइल फोन की दुकान है। कई दरोगाओं के साथ उसने समारोह में खींचे फोटो भी फेसबुक पर डाले हैं। महिला के हर्ष फायरिंग की फोटो और वीडियो वायरल होने की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को हुई तो उन्होंने हाईवे पुलिस को तत्काल अभियोग पंजीकृत कराने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अजय सोनी के होश फाख्ता हो गए। उसने तत्काल अपनी फेसबुक आदि आईडी से सभी वीडियो फोटो हटा दिए। हालांकि काफी लोगों पर शादी समारोह का वीडियो और फोटो मौजूद हैं।
इस मामले में सतोहा पुलिस चौकी प्रभारी योगेश नागर ने महिला और युवक के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत कराए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर रोक है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें