फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डेंगू से युवती की मौत, 16 नए डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (राधाकुंड)। राधाकुंड क्षेत्र में डेंगू धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। राधाकुंड के राधा नगर कॉलोनी में युवती की डेंगू से उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, शनिवार को जिले में १६ नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

ललिता पुत्री छोटेलाल (22) की शनिवार को मौत हो गई। राधा नगर कॉलोनी निवासी ललिता को 1 सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजनों द्वारा चिकित्सकों से दवाई दिलाई गई, तबियत में सुधार न होने पर जांच कराई गई। इसके बाद पता चला कि युवती को डेंगू है। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में डेंगू बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे में घर-घर जाकर लोगों के बुखार की जांच कराई जानी चाहिए। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि युवती की मौत किस कारण से हुई है, जांच कराई जा रही है। साथ ही जनपद में 16 नए डेंगू के मरीज मिलेे हैं। इनमें फरह, राल, वृंदावन, मथुरा शहर के लोगों में डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जीका के सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
मथुरा के लोगों के लिए एक राहत की बात है। जीका वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान में पिछले कई दिनों से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को मिल गई है। पिछले पांच दिन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फरह और नौहझील में बाहर से आए लोगों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 56 लोगों के सैंपल लिए गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में सभी केस निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें