फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विदेशी महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस के ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट के आने से सरकार ने कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं विदेश से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वृंदावन आई एक विदेशी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला के सैंपल को जीनोम स्वीकेंस जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं महिला के संपर्क में आए 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट पर है। विदेशों से आने वाले नागरिकों की जांच की जा रही है। वहीं रसियन कंट्री लिसमेनिया से आई एक 30 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि रसियन कंट्री लिसमेनिया की रहने वाली 30 वर्षीय महिला टूरिस्ट बीजा पर 7 दिन पूर्व वृंदावन आई थी। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जब कोविड टेस्ट किया तो इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि कहीं महिला में नए वैरियंट तो नहीं है। इसकी पुष्टि करने के लिए सैंपल की जांच के लिए इसे लखनऊ भेजा गया है। विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें