खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी एक बेकरी प्लांट पर जांच करते हुए।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। क्रिसमस त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ेन बृहस्पतिवार को कई बेकरी प्लांट पर छापा मारा।
प्रशासन के डीओ डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भैंस बोहरा स्थित अजय बेकरी प्लांट का सघन निरीक्षण किया। संदेह होने पर केक तथा चाकलेट मिक्चर का नमूना लेकर जांच के लिए संग्रहीत किया। साथ ही बेकरी प्लांट में एक्सपायरी फूड कलर पाए जाने पर संचालक को नोटिस दिया गया है।
उसके बाद टीम विजय बेकरी प्लांट पर पहुंची। निरीक्षण करने के उपरांत क्रीम रौल का नमूना संग्रहीत किया, गंदगी को लेकर नोटिस दिया गया।
अनोडा गांव स्थित जीतू डेयरी पर कार्रवाई करते हुए दूध के 2 सैंपल जांच के लिए संग्रहीत किए। उसके बाद टीम टाउनशिप स्थित अनीता बेकरी एवं अभय बेकरी का निरीक्षण करने पहुंची और केक का नमूना संग्रहीत किया। अभय बेकरी संचालक को प्लांट में साफ सफाई रखने का नोटिस दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, गजराज सिंह, मुकेश कुमार एवं डॉ. शैलेंद्र रावत थे।