फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शहर के रंगेश्वर मार्केट की दुकान में आग, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने रंगेश्वर मार्केट में एक दुकान में लगी आग को बुझाते फायरब्रिगेड के कर्मचार? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। शहर की रंगेश्वर मार्केट स्थित राधिका रूबी हाउस में शनिवार की रात आग लगने से करीब १८ लाख रुपये का लेडीज सूट आदि सामान जलकर राख हो गया। इस आग से दो दुकानें भी प्रभावित हुई हैं। पीआरवी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अग्निशमन दमकलों को बुलवाया। दो दमकलों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बता रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रंगेश्वर मार्केट में लक्ष्मीनारायण अरोड़ा निवासी रामलीला ग्राउंड, सदर बाजार की राधिका रूबी हाउस के नाम से दुकान है। इस दुकान पर लेडीज सूट, फॉल और पीको आदि का सामान मिलता है। रात १० बजे लक्ष्मीनारायण अरोड़ा दुकान को बढ़ाकर घर चले गए। किसी राहगीर ने दुकान में आग की लपटें देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन को सूचना दी। दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
न्यूक्लीनेक्स ड्राईक्लीनर्स व एक अन्य कपड़े की दुकान का भी सामान जल गया। इसी बीच दुकान स्वामी भी पहुंच गया। दुकान स्वामी ने बताया कि करीब १८ लाख रुपये का आग लगने से नुकसान हुआ है। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रमुख मंदिर रंगेश्वर महादेव की मार्केट में हैं ४० दुकानें
शहर के जिला अस्पताल के सामने ही रंगेश्वर मार्केट है। इस मार्केट में करीब ४० दुकानें हैं। शहर का प्रमुख मंदिर रंगेश्वर महादेव होने के चलते पोशाक, पूजा सामग्री और अन्य सामानों की दुकानें यहां हैं। श्रद्धालुओं का इस मार्केट में लगातार आना रहता है। भीड़ हर समय यहां बनी रहती है। मंदिर दर्शन के साथ ही खरीदारी करके भी यहां से जाते हैं। पिछले १५ साल से लक्ष्मीनारायण अरोड़ा यहां दुकान कर रहे हैं। वे कहते हैं कि उनका इस आग ने सबकुछ छीन लिया। काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र हर दुकान पर होना चाहिए। इसके लिए दुकानों को चेकिंग करके अग्निशमन यंत्र न मिलने पर नोटिस भेजे जाएंगे।
- प्रमोद शर्मा, सीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें