फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लोगों ने घेरा डीएम आवास, कब्रिस्तान को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर औरंगाबाद के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते ह? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद के करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग रविवार को प्रात: करीब पौने नौ बजे डीएम आवास पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएम आवास के मुख्य द्वार को घेरते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले डिप्टी कलक्टर और फिर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाते हुए वापस भेजा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अफसरों की सांठगांठ से औरंगाबाद में कब्रिस्तान पर कब्जा किया जा रहा है।
रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में प्रात: करीब पौने नौ बजे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कलक्ट्रेट के रास्ते डीएम आवास पहुंची। मुख्य गेट पर ही उन्हें रोक दिया गया। लोगों ने यहां नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर निगम अंतर्गत थाना सदर क्षेत्र के औरंगाबाद स्थिति कब्रिस्तान को भूमाफिया कब्जा रहे हैं। कई लोगों का नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि इन लोगों ने कई कच्ची-पक्की कब्रों को खोदकर समतल कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही कब्रिस्तान में एक बड़ा नाला भी बनाया जा रहा है। तहसील रिकॉर्ड में यह स्थल कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। इसके बावजूद अवैध कब्जा हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

भीड़ की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में क्षेत्रीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। डीएम आवास पर मौजूद डिप्टी कलक्टर ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की बात शुरू और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें