मथुरा। मथुरा-गोवर्धन रोड पर श्रीजी बाबा स्कूल के पास बाइक सवार चेन स्नेचर स्कूटी सवार महिला के गले से चेन तोड़ने के बाद धक्का देकर भाग खड़े हुए।
सड़क पर गिरने से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला का हाल-चाल जाना। थोड़ी देर बाद ही बाजना पुल के पास व्यापारी की पत्नी के गले से चेन तोड़ने की दूसरी वारदात हो गई। एक दिन में थाना हाईवे इलाके में हुई वारदात से महिलाएं दहशत में हैं।
थाना हाईवे की शिवासा एस्टेट निवासी मीरा शर्मा कृष्णानगर से घर स्कूटी से लौट रही थीं। श्रीजी बाबा स्कूल के पास बाइक सवारों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। महिला ने विरोध किया तो उसे धक्का मारकर भाग खड़े हुए। हाईवे पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने एसएचओ हाईवे छोटेलाल को जल्द चेन स्नेचर पकड़ने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
इस वारदात के बाद महाविद्या कॉलोनी फेस-प्रथम निवासी अनीता खंडेलवाल अपने पति राजेंद्र खंडेलवाल के संग बसेरा रेस्टारेंट से खाना खाकर घर लौट रही थीं। बाजना पुल के पास बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाकर चेन स्नेचरों की तलाश में जुटी हुई हैं।