फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सहकारी समिति से कालाबाजारी को जा रहे डीएपी को किसानों ने पकड़ा, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। सहकारी समिति झुंडावई पर शुक्रवार को किसानों ने कालाबाजारी को जा रही डीएपी खाद को पकड़ लिया। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

किसान कप्तान सिंह पूर्व प्रधान, हरनारायन सरपंच, पूरन सिंह, रज्जो शर्मा का आरोप है कि सहकारी समिति के कर्मचारी रविशंकर कटारा, अतर सिंह व रोनी दोपहर 2 बजे सरकारी गोदाम से बड़ी संख्या में डीएपी के कट्टा वाहन में भरकर कालाबाजारी को ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इसकी भनक किसानों को लग गई। किसानों ने डीएपी से भरा ट्रक पकड़ लिया। इसके बाद किसानों ने समिति के गोदाम पर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि सहकारी समिति झुंडावई पर डीएपी खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें