फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
गोवर्धन बरसाना मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गांव पलसों में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर जाम लगा कर विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। गोवर्धन थाना पुलिस और तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 9 बजे गिरिधारी (30) पुत्र पूरन लाल अपने प्लॉट में टिनशेड हटाकर भूसा भर रहा था। टिनशेड के ऊपर होकर हाईटेंशन लाइन जा रही थी। टिनशेड लाइन से टच होने से उसमें करंट आ गया। इससे गिरधारी करंट लगने से झुलस गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पीड़ित को मथुरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में सड़क पर शव रखकर गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
तहसीलदार पवन पाठक एवं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। बाद में तहसीलदार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर प्लॉट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट कराकर जाम खुलवाया। तहसीलदार ने बताया हाईटेंशन लाइन को हटवा दिया है। मृतक के परिजनों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें