फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: किसानों से खाद-बीज के रुपये लेकर दे दी फर्जी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। आत्मनिर्भर सहकारी समिति भदनवारा पर पूर्व में तैनात कर्मचारी ने किसानों से खाद-बीज के रुपये लेकर फर्जी रसीद देने और रुपया बैंक में जमा न करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

वर्तमान सचिव द्वारा कर्जा वसूली के लिए सूचना दिए जाने पर किसानों के होश उड़ गए। दर्जनों किसानों ने थाने पहुंचकर सहकारी समिति के कर्मचारी द्वारा किसानों का लाखों रुपया गबन किए जाने की तहरीर दी है।
किसान घनश्याम सिंह, हरज्ञान सिंह, सलीम खान, धर्मपाल सिंह, तोताराम, वीरेंद्र, हरीशंकर, चंद्रपाल, हरप्रसाद पाठक, सुरेंद्र कुमार, तेजवीर सिंह, उमेश, लज्जाराम निवासीगण राजा गढ़ी व तुला गढ़ी के किसानों ने शिकायत की है कि आत्मनिर्भर सहकारी समिति भदनवारा पर पूर्व में तैनात कर्मचारी, जो वर्तमान में सस्पेंड चल रहा है। उनसे खाद बीज के रुपये लेकर फर्जी रसीद दे दी तथा उस रुपये को खाते में नहीं जमा किया।
विज्ञापन

किसान सचिव के पास अपने द्वारा दिए गए रुपयों की रसीद लेकर पहुंचे तो किसानों को दी गई रसीद फर्जी बताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार का कहना है कि आत्म निर्भर सहकारी समिति भदनवारा पर पूर्व में तैनात एक कर्मचारी के खिलाफ नामजद किसानों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें