फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे हाथी टीला

विज्ञापन
हाथी टीला विवाद को लेकर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव और मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। पुरातत्व विभाग द्वारा की जा रही आपत्तियों के बाद हरकत में आए प्रशासन ने पुरातत्व महत्व के हाथी टीला की आखिरकार सुधि ले ली। सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। सूचना पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी व टीले पर कब्जा कर रहे लोग भी आ गए। उनके अलावा इस संबंध में शिकायतकर्ता श्री कृष्ण सेना के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष दोनों पक्षों ने अपनी दावेदारी की। जिसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को कागजातों के साथ मंगलवार को अपने कार्यालय पर बुलाया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार के अंक में अमर उजाला ने पुरातत्व महत्व के स्थलों पर काबिज हो रहे हैं माफिया, खबर प्रकाश की। इसके बाद प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई। विगत काफी दिनों से पुरातत्व विभाग द्वारा केआर इंटर कॉलेज तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान से चंद कदमों की दूरी पर स्थित हाथी टीला पर पुरातत्व महत्व का होने का दावा किया जा रहा था। मथुरा में तैनात पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षण सतीश कुमार द्वारा हाथी टीला पर फेंसिंग लगाकर तथा गेट बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ न केवल शहर कोतवाली में बल्कि एसएसपी तथा डीएम कार्यालय को भी एक प्रति दी गई थी।
पुरातत्व विभाग की इस कार्रवाई को डीएम नवनीत चहल ने गंभीरता से लिया और इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लें। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा मौके पर पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षण सतीश कुमार तथा कब्जा करने वालों को भी बुलाया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण सेना के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह तथा महामंत्री प्रेम सिंह चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें