फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: इम्युनिटी बढ़ानी है तो तो खाइए खट्टे फल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जहां पूरी ताकत लगा दी है, वहीं चिकित्सक कोविड लक्षण या संक्रमण से ग्रसित लोगों को खट्टे फल खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके चलते फलों की दुकानदारी बढ़ी है। खट्टे फलों के दाम भी बढ़ती डिमांड के साथ बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। विटामिन सी से युक्त मौसमी फल भी महंगे हो जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। एक सप्ताह पूर्व 30 रुपये में बिकने वाली कीवी 80 से 100 रुपये में बिक रही है। एक कीवी की कीमत में एकदम से उछाल हो जाने से लोग इसे कालाबाजारी कह रहे हैं। वहीं प्रति किलो बिकने वाले मौसमी फल बाजारों में 125 से 130 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। अन्य फलों के दामों में भारी उछाल है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इम्युनिटी का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को वायरस से संक्रमण होने का खतरा अधिक है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खट्टे फलों के सेवन अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल आफीसर संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें