फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा में 17 लाख वोटरों की लिस्ट जारी, 16 दिसंबर तक मौका; चार दिन बूथों पर लगेंगे कैंप

Wed, 18 Nov 2026 02:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एसआईआर के तहत 17.05 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी कर दी गई है। नागरिक 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
 
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया। जिले में कुल 17.05 लाख मतदाता हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के योगेंद्र सिंह, कांग्रेस के मुकेश धनगर, समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र यादव और भाजपा के आकाश चौधरी को मतदाता सूची सौंपी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें फॉर्म-6 से नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 से नाम हटवाने और फॉर्म-8 से विवरण संशोधित कराने की सुविधा मिलेगी। डीएम ने युवाओं और महिलाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। मतदाता सूची की प्रविष्टियों की शुद्धता पर भी विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन



जिले में 18 हजार युवा मतदाता
जिले की अनुमानित आबादी 32,89,678 है। इसके आधार पर ईपी रेशियो 57.61 और वर्तमान सूची के अनुसार 51.84 है। अनुमानित जनसंख्या के आधार पर जेंडर रेशियो 863 तथा वर्तमान सूची के अनुसार 832 है। सूची में 18-19 आयु वर्ग के 18,438 मतदाता हैं, जो अनुमानित आबादी का 0.56 प्रतिशत हैं। इसके अलावा 14,253 दिव्यांग, 9,504 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक) और 9,192 सर्विस मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें