फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कबड्डी व खो-खो में मथुरा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-14 कबड्डी और खो-खो की ट्रॉफी मथुरा के नाम रही, जबकि अंडर-19 वॉलीबॉल का खिताब गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जीता।
विज्ञापन

सचिव प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अजय नगर स्थित माउंट हिल अकादमी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-14 कबड्डी बालक वर्ग में मुकाबले हुए। माउंट हिल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने 25 पॉइंट से जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 खो-खो बालक वर्ग में माउंट हिल स्कॉलर गोकुल ने ट्रॉफी जीती। अंडर-19 वॉलीबॉल बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गाजियाबाद ने बुलंदशहर को पराजित कर 7 पाइंट से मैच जीता। निर्णायक की भूमिका भावना, नीरज, अभिषेक, ज्योति शर्मा, भावना चौधरी एवं अभिषेक ने निभाई।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर, करणी सेना जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह, भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद चित्तोरिया, उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद प्रदेश सचिव पंकज पांडेय, आयुष राय तथा विकास अधिकारी शुभम रॉय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें