फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने में ही हटाए हेलीकाप्टर से भेजे गए डीएम

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी
विज्ञापन
जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला को ढाई महीने में ही हटा दिया गया है। जवाहर बाग हिंसा के बाद उन्हें और पुलिस कप्तान को हेलीकाप्टर से मथुरा भेजा गया था। उनके तबादले के संबंध में कई चर्चाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


जवाहर बाग में दो जून को हुई हिंसा के बाद तत्कालीन जिलधिकारी राजेश कुमार को हटाकर छह जून को निखिल चंद्र शुक्ला को नए जिलाधिकारी के रूप में मथुरा भेजा गया। एसएसपी बबलू कुमार भी साथ आए। दोनों अधिकारियों को शासन ने यहां हेलीकाप्टर से भेजा था। रविवार को निखिल चंद्र शुक्ला अचानक हटा दिए गए।

उनकी जगह नितिन बंसल को मथुरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में वह ज्वाइन कर लेंगे, लेकिन निखिल चंद्र शुक्ला के अचानक हुए ट्रांसफर से मशीनरी हैरान है।
विज्ञापन


उनके ट्रांसफर के बाद तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। कोई कह रहा है कि मुख्यालय में वह अपना स्थान नहीं बना पा रहे थे, तो कुछ कह रहे हैं कि मथुरा की सुस्त प्रशासनिक मशीनरी को वह रफ्तार नहीं दे पा रहे थे। अफसरों की सुस्ती के कारण विकास की कई योजनाएं लटक रही थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें