फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और सीडीपीओ चौमुहां का वेतन रोका

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों को गैर जिम्मेदाराना तरीके से निस्तारण करने के मामले में जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन और सीडीपीओ चौमुहां का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यह कदम जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों के शिकायत निस्तारण के तौर तरीके से नाराज होकर उठाया है।
मथुरा की स्थिति जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में बेहद खराब है। प्रदेश भर में मथुरा का नाम सबसे फिसड्डी जनपदों की सूची में शामिल है। इसे लेकर शासन स्तर से मथुरा डीएम को नोटिस भी जारी किया है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परख न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सनसवीर सिंह का वेतन नगला सिहाना से देविया तक सड़क टूटने की शिकायत के निस्तारण को लेकर रोका गया है। एक्सईएन ने बताया है कि संदर्भ से संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया है। आख्या प्राप्त होने पर प्रेषित कर दी जाएगी। जबकि शिकायतकर्ता टूटी सड़क की मरम्मत चाहता है। ऐसे ही सीडीपीओ चौमुहां वंदना शर्मा ने दो माह से पोषाहार प्राप्त न होने संबंधी शिकायत का यह कहते हुए निस्तारण किया है कि लाभार्थी से संपर्क नहीं हो सका। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन का तो इन्हीं कारणों से डीएम ने एक दिन का वेतन भी काटने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें