फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्पताल की लाइन में खड़े जिस शख्स को लोग समझ रहे थे आम नागरिक, हकीकत पता चली तो...रह गए हैरान

Sat, 22 Feb 2025 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल की लाइन में जिलाधिकारी पर्चा बनवाने के लिए खड़े थे। इस बात की किसी को जानकारी तक नहीं हो सकी। उन्होंने आम मरीज की तरह अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
मथुरा जिलाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृंदावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने किसी भी अधिकारी या स्टाफ को सूचित किए बिना आम नागरिक की तरह लाइन में खड़े होकर अस्पताल की सेवाओं का अनुभव लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूछताछ खिड़की पर पहुंचकर मरीजों की समस्याओं, अस्पताल की सुविधाओं और स्टाफ की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को उचित समय पर इलाज मिले और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति की भी गहन जांच की गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए और अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें