फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: देवी मंदिर में भक्तों ने खेली फूलों की होली

विज्ञापन
दुर्गा देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल भक्त राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर फूलों की वर्षा करते ह?
विज्ञापन
मथुरा। गीता एनक्लेव बैंक कॉलोनी स्थित प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर का 28वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने फूलों की होली भी खेली। महंत पंडित रामकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मां दुर्गा का जलाभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। मंदिर को फूलों तथा गुब्बारों से सजाया गया। कन्या पूजन किया गया। दोपहर को भजन संध्या में भक्तों ने राधा-कृष्ण झांकी के साथ फूलों की होली का आनंद उठाया।
मयूर नृत्य तथा अन्य होली गीतों से पूरा मंदिर परिसर होलीमय हो गया। भक्तों ने नृत्य किया। निवेश एंड जागरण पार्टी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। रात को हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पार्षद चौ. राजवीर सिंह, बनबारी जैन, राजेंद्र सक्सेना, जगत बहादुर अग्रवाल, नंदकिशोर उपमन्यु, रमेश कुमार शर्मा, डॉ. अवनीश विश्वास, विक्रांत नौहवार, चौ. जितेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, मंडी निरीक्षक श्रीराम शास्त्री, पं. विनोद कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, अभिषेक शास्त्री, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें