फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जैंत और बाटी में विकास प्राधिकरण बसाने जा रहा है दो नई आवासीय श्योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन के आसपास मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण दो नई आवासीय योजनाएं बसाने जा रहा है। इसमें एक योजना गांव जैंत तो दूसरी गांव बाटी में विकसित की जाएगी। यह दोनों ही आवासीय योजनाएं लैंड पूलिंग स्कीम के तहत बिल्डरों के साथ मिलकर तैयार होंगी।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने पिछले दिनों खाली लैंड बैंक वाले विकास प्राधिकरणों को बिल्डरों के साथ मिलकर आवासीय योजनाओं पर काम करने के लिए लैंड पूलिंग स्क्रीम प्रभावी की थी। इसके तहत बिल्डर की जमीन पर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य कराते हुए आवासीय योजनाएं तैयार करने का प्रस्ताव था। इस स्कीम के तहत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने दो योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। इसमें एक योजना गांव बाटी क्षेत्र में छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर प्रस्तावित की गई है, जबकि दूसरी जैंत के निकट सुनरख क्षेत्र में है।
दोनों योजनाओं का क्षेत्रफल 26-27 हेक्टेयर है। इन दोनों आवासीय योजनाओं को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बोर्ड ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब शासन स्तर पर कुछ आवश्यक स्वीकृतियां होनी बाकी हैं। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि शासन की स्कीम के तहत ही जैंत और बाटी क्षेत्र में दो आवासीय योजनाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

रुक्मिणी विहार के बाद प्राधिकरण पर नहीं रही जमीन
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण पर वृंदावन में रुक्मिणी विहार योजना के बाद जमीन का अभाव हो गया था। इस योजना के बाद पूरी तरह से लैंड बैंक शून्य होने की स्थिति में कोई योजना अमल में नहीं लाई जा रही थी। जबकि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी बेहद जटिल होने से प्राधिकरण जमीन भी खरीद नहीं पा रहा था। ऐसे में दो नई योजनाएं आने पर विकास प्राधिकरण पूरी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें