फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन में माघ मेला आयोजित करने की सीएम से मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्राह्मण महासभा की बैठक सोमवार को व्यास घेरा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से प्रयाग में लगने वाले माघ मेले की तरह श्रीधाम वृंदावन में भी ‘वृंदावन माघ’ मेला आयोजित कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि इस वर्ष फरवरी में मुख्यमंत्री के निर्देशन में वृंदावन में कुंभ का अभूतपूर्व आयोजन किया गया। इसके उपरांत ब्रज रज महोत्सव का भी आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ हुआ। नगरवासियों की तरफ से ब्राह्मण महासभा मुख्यमंत्री से मांग करती है कि वह माघ के महीने में यमुना के तट पर माघ मेला का आयोजन करवाएं जिससे नगरवासियों को यमुना स्नान एवं माघ मेले का पुण्य मिल सके।
भागवत प्रवक्ता मृदुलकांत शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान मथुरा-वृंदावन पर विशेष ध्यान दिया है। अगर वृंदावन में माघ मेले का आयोजन किया जाता है तो वह नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उपाध्यक्ष वंशी तिवारी, हरिओम शर्मा, छैल विहारी शर्मा, डोरीलाल शर्मा, गोपाल शरण शर्मा, राम प्रकाश गौतम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें