फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मथुरा को सात विकेट से हराकर दिल्ली सेमी फाइनल में

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में खिलाड़ियों से परिचय करते सरदार कुलवीर सिंह। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रतिराम सरपंच की स्मृति में हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच में महाकाली क्रिकेट क्लब, दिल्ली ने राका क्रिकेट क्लब मथुरा को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ निरंजन नंबरदार ने टॉस करके किया। राका क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए। अर्जुन (32), अनिकेत (28), व कुलदीप (26) ने अच्छी बल्लेबाजी की। संदीप ने तीन, इमरान ने दो, राहुल नूरी और नीरज ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाली दिल्ली की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट 18 रन के स्कोर पर खो दिए। इसके बाद बल्लेबाज नूर अली गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 87 और मोहित सेकंड ने 39 गेंदों में नाबाद 40 रन बना कर अपनी टीम को आसानी से मैच जिता दिया। जयंत चौधरी और राका ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच नूर अली को दिया गया।
विज्ञापन

अंपायरिंग अप्पू खान, रोहतास चौधरी, स्कोरिंग जीतू बंसल, कमेंट्री देवकी नंदन पांडेय ने की। शनिवार को अनन्या क्रिकेट क्लब मथुरा व सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ के मध्य मैच होगा। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई और गोल्डन क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। टॉस गोल्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 83 रन तक बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम दस ओवर में बिना किसी विकेट पर लक्ष्य पूरा कर लिया। सरदार कुलवीर सिंह (मिक्की भाई), वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, आदित्य गुर्जर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें