फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्माष्टमी पर सजेगा मथुरा, चौराहों पर दिखेंगी कृष्ण लीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष चित्रकला एवं सजावट कराई जा रही है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से चंद कदमों की दूरी पर स्थित भूतेश्वर चौराहे पर चित्रकला का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का प्रमुख मार्ग होने के कारण भूतेश्वर चौराहे को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां तैयार किए जा रहे चित्रों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, ब्रज की संस्कृति और जन्मोत्सव की झलक दिखाई देगी। नगर निगम की योजना शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और स्थानों को भी इसी तरह आकर्षक बनाने की है। चित्रकला के लिए अलीगढ़ से करीब 16 कलाकारों की टीम मथुरा पहुंची है। कलाकार पिछले करीब एक सप्ताह से अलग-अलग स्थानों पर चित्र बनाने में जुटे हैं।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश करते ही ब्रज संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की मनोहारी झलक दिखाई दे, इसके लिए विशेष सजावट कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें