फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन कट के पास पेड़ पर लटका अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट से बुधवार की सुबह पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है लेकिन मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा। जमुनापार पुलिस ने मृतक का शव पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास पेड़ से एक ३० वर्षीय युवक का शव लटका मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्रीय लोगों की वहां भीड़ लग गई। घटना की सूचना आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। उसकी तलाशी ली गई तो जेब में साढे़ तीन हजार रुपये नकद के अलावा 21 अगस्त का एक रोडवेज बस का टिकट मिला है, जो आगरा से राया कट तक के लिए लिया गया था।
मृतक के शव के पास से एक बैग भी मिला है जिसमें उसके दो जोड़ी कपड़े हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि युवक के पास से मिले बस के टिकट और कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा और आसपास के क्षेत्रों की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक की शिनाख्त के बाद ही घटना की वास्तविकता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें