फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पति की हत्या करके शव पंखे पर लटकाया, पत्नी समेत 5 नामजद

विज्ञापन
मथुरा। नेहनू (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के गांव लाडपुर में पति की गला घोंटकर हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया। उसके बाद बाहर से कमरे को ताला लगाकर बंद भी कर दिया गया। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने कमरा खोलकर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। कमरे में मृतक का ८ माह का बच्चा भी सोया हुआ मिला।
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर पत्नी समेत ५ ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पति और पत्नी का विवाद बता रही है। फिलहाल पुलिस ने नामजदों को हिरासत में लिया है।
गांव लाडपुर निवासी नहनू (२८) पुत्र सियाराम बैल्डिंग का कार्य करता था। मृतक के भाई अजय ने बताया कि सोमवार को विवाद के बाद उसकी पत्नी नीलम ने अपने मायके वालों को सूचना दे दी। मायके वालों ने आकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया।
विज्ञापन

सुसाइड दिखाने के लिए ससुरालीजनों ने यह साजिश रची। रात को उसकी तलाश की गई, पर पत्नी नीलम ने कतई कुछ नहीं बताया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के भतीजे सौरभ ने खिड़की से झांककर देखा तो दंग रह गया। पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाकर शव को पंखे से उतारा। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। मृतक के भाई अजय की तहरीर पर पत्नी नीलम समेत ५ ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें